top of page
Search

TODAY'S CURRENT AFFAIR - 23/09/2019


1. IBSF विश्व बिलियर्ड चैंपियनशिप किसने जीती है ?

A. पंकज आडवाणी

B. राज्य वर्धन सिंह

C. राज ठाकुर

D. स्टीव जोसेफ


उत्तर:

पंकज आडवाणी ने जीता विश्व बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप का खिताब, 22वीं बार बने वर्ल्ड चैंपियन

पंकज आडवाणी ने म्यांमार के मांडले में आयोजित IBSF विश्व बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप में 150-अप प्रारूप में नेवे थ्वो ओओ को हराकर ख़िताब हासिल किया। IBSF विश्व बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप में 150-अप प्रारूप के फाइनल में यह उनकी चौथी स्ट्रेट जीत रही। इस जीत के साथ, उन्होंने अपने विश्व खिताबों की संख्या 22 तक पहुंचा दी है।

भारत के शीर्ष क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी स्थानीय खिलाड़ी थवे ओ को हराकर आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया।

आडवाणी ने थवे ओ को 6-2 150(145)-4, 151(89)-66, 150(127)-50(50), 7-150(63,62), 151(50)-69(50), 150(150)-0, 133(64)-150(105), 150(74)-75(63) से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

इसके साथ ही वह रिकॉर्ड 22वीं बार विश्व चैंपियन बने। पिछले छह सालों में यह आडवाणी का यह पांचवां खिताब है। इससे पहले इंग्लैंड आडवाणी के माइक रसेल को 5.2 से हराकर आईबीएसएफ विश्व बिलियडर्स चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचे थे।

बता दें कि पिछले साल भी फाइनल इन्हीं दोनों के बीच हुआ था जिसमें आडवाणी विजयी रहे थे। थवे ओ ने भारत के सौरव कोठारी को 5.3 से हराया।


महत्वपूर्ण तथ्य :

IBSF - International Billiards and Snooker Federation

IBSF विश्व बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप म्यांमार के मांडले में आयोजित |

स्थापना(FORMED IN) - 1971

मुख्यालय(HEADQUARTER) - दुबई, यूनाइटेड अरब एमिरेट्स

प्रेजिडेंट(PRESIDENT) - मुबारक अल-खयारिन (क़तर)

म्यांमार के बारे में

रजधानी(CAPITAL) - नायप्यीडॉ(Naypyidaw)

मुद्रा(CURRENCY) - क्यात(KYAT)

प्रेसिडेंट(PRESIDENT) - विन म्यिंट(WIN MYINT)


2. ओपन DWF टूर सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष एकल ख़िताब किसने जीता है ?

A. पंकज आडवाणी

B. सौरभ वर्मा

C. राज सिंह

D. स्टीव जोसेफ


उत्तर :

हो ची मिन सिटी (वियतनाम): बैडमिंटन में भारत के पुरुष खिलाड़ी सौरभ वर्मा (Sourabh Verma) ने इतिहास रचते हुए वियतनाम ओपन (Vietnam Open) में पुरुषों के एकल वर्ग का खिताब जीत लिया. भारत के अग्रणी पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक 26 साल के सौरभ वर्मा ने यहां चीन के सुन फेई जियांग को मात देकर टूर्नामेंट अपने नाम किया. सौरभ ने फाइनल में रविवार को चीनी खिलाड़ी को तीन गेमों तक चले एक कड़े मुकाबले में 21-12, 17-21, 21-14 से शिकस्त दी.

वर्ल्ड रैंकिंग में 38वें स्थान पर काबिज सौरभ हैं जबकि जियांग दुनिया के 68वें नंबर के खिलाड़ी हैं




महत्वपूर्ण तथ्य :

Vietnam(वियतनाम)

Capital(राजधानी) - Hanoi(हनोई)

President(राष्ट्रपति) - Nguyen Phu Trọng (न्गुयेन फु ट्रॉन्ग)

Currency (मुद्रा)- dong(डाँग)

China(चीन)

Capital(राजधानी) - Beijing(बीजिंग)

President(राष्ट्रपति) - Xi Jinping(जि जिनपिंग)

Currency(राजधानी) - Renminbi(रेनमिनबी)


3. पहली राष्ट्रीय स्काई रनिंग चैंपियनशिप किस राज्य में आयोजित की गई है ?

A. जम्मू और कश्मीर

B. हिमाचल प्रदेश

C. नई दिल्ली

D. उत्तराखंड


उत्तर :

बॉर्डर गार्डिंग फोर्स इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) ने स्काई रनिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के साथ उत्त-राखंड के औली में पर्वतारोहण और ITBP के स्कीइंग संस्थान मेंनेशनल स्काई रनिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया।

यह पहली बार है जब इस तरह की चैंपियनशिप 4000 मीटर तक की ऊंचाई पर आयोजित की गई थी। उच्च ऊंचाई मैराथन का आयोजन 4 अप्रैल से 5 अप्रैल,2019 तक जूनियर और सीनियर दोनों श्रेणियों के लिए किया गया था चैंपियनशिप में आईटीबीपी, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड के विभिन्न एथलीटों ने भाग लिया भारततिब्बत सीमा पुलिस (ITBP)CRPF अधिनियम के तहत 24 अक्टूबर 1962 कोस्थापित को गई थी और यह भारत के सात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एकहै ITBP का उद्देश्य तिब्बत के साथ भारत की सीमा पर तैनाती का है।


4. विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2019 किस देश में आयोजित की गई है ?

A. बेल्जियम

B. कजाकिस्तान

C. मंगोलिया

D. रूस


उत्तर :

कजाकिस्तान में शनिवार से शुरू होने जा रहे विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत के शीर्ष पहलवानों का असल इम्तिहान होगा।


महत्वपूर्ण तथ्य :

कजाकिस्तान(Kazakhstan)

Capital(राजधानी) - Nur-Sultan(नूर-सुल्तान)

President(राष्ट्रपति) - Askar Mamin(अस्कर मामिन)

Currency(राजधानी) - Tenge(टेंगे)


5. अंतराष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस कब मनाया गया है ?

A. 21 सितम्बर

B. 20 सितम्बर

C. 19 सितम्बर

D. 18 सितम्बर


उत्तर :

यह प्रत्येक वर्ष सितम्बर के तीसरे शनिवार को मनाया जाता है

15 सितंबर 2018 को लगातार सातवें वर्ष पूर्वी नौसेना कमान (ईएनसी) द्वारा 33वें अंतरराष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस मनाया गया। इस अवसर पर, रिकॉर्ड संख्या में 3500 से भी अधिक नौसेना कर्मचारियों, रक्षा नागरिकों, उनके परिवारों, केवी स्कूल के बच्चों और एससीसी कैडेटों ने विशाखापट्टनम के प्रमुख तटों पर बड़े पैमाने पर तटीय सफाई अभियान में हिस्सा लिया। इस सफाई अभियान का औपचारिक रूप से उद्घाटन पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, वाइस एडमिरल करमबीर सिंह, द्वारा श्री पी बसंत कुमार, मेट्रोपोलिटन कमिश्नर, विशाखापट्टनम मेट्रोपोलिटन क्षेत्र विकास प्राधिकरण और श्री एम हरीनारायण, कमिश्नर, ग्रेटर विशाखापट्टनम म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की उपस्थिति में सुबह 0715 बजे आरके समुद्र तट पर किया गया।


6. विश्व पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2019 किस देश में आयोजित की गई है ?

A. बेल्जियम

B. कजाकिस्तान

C. मंगोलिया

D. रूस


उत्तर :

एशियन चैंपियन अमित पंघाल ने शनिवार को रूस के एकातेरिनबर्ग में आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2019 के 52 किग्रा भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। भारत के स्टार मुक्केबाज अमित पंघल वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल करने वाले पहले भारतीय पुरुष मुक्केबाज बन गए हैं। टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता प्राप्त पंघाल को फाइनल मुकाबले में रियो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता उज्बेकिस्तानी मुक्केबाज शाखोबिदिन जोइरोव ने 5-0 से हराया। सभी पांच जजों ने एकमत से शाखोबिदिन जोइरोव के पक्ष में अपना फैसला सुनाया और पंघल को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। अमित पंघल सेमीफाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान के साकेन बिबोसिनोव को हराकर वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2019 के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष बॉक्सर बने थे।


महत्वपूर्ण तथ्य :

रूस (Russia)

Capital(राजधानी) - Moscow(मॉस्को)

President(राष्ट्रपति) - Vladimir Putin(व्लादिमीर पुतिन)

Prime Minister(प्रधानमंत्री) - Dmitry Medvedev(दमित्री मेदवेदेव)

Currency(राजधानी) - Russian ruble(रस्सियन रूबल)

Lower House(संसद का नाम) – Duma (ड्यूमा)


7. IDBI बैंक के नए उपप्रबन्धक नियुक्त किये गए हैं ?

A. सैम्युएल जोसेफ

B. गुरदीप सिंह

C. एम.आर.कुमार

D. राकेश शर्मा


उत्तर :

महत्वपूर्ण तथ्य :

Industrial Development Bank of India - IDBI

स्थापना - 1964

मुख्यालय - मुंबई

Non-Exe Chairman - Hemant Bhargava

MD & CEO - Rakesh Sharma

Deputy MD - Samuel Joseph

Tag Line - " आओ सोचे बड़ा "


8. देश का सबसे बड़ा सौर पार्क में लगाया गया है ?

A. गुजरात

B. हिमाचल प्रदेश

C. नई दिल्ली

D. उत्तराखंड


उत्तर :

देश की सबसे बड़ी पावर कंपनी एनटीपीसी प्रदूषण मुक्त स्वच्छ ऊर्जा की तरफ बढ़ रही है। इस योजना के तहत एनटीपीसी गुजरात के कच्छ में देश का सबसे बड़ा सोलर पार्क को बनाने जा रही है। यह पार्क अगले 5 साल में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके निर्माण में 25 हजार करोड़ का खर्च आने की उम्मीद जताई जा रही है। यह 5 गीगावाट क्षमता का होगा। कंपनी पार्क में परियोजनाएं स्थापित करने के लिए डेवलपर्स से बोलियाँ भी आमंत्रित कर सकती है। एनटीपीसी गुजरात के अलावा उत्तर प्रदेश के बिल्हौर, मध्य प्रदेश के बरेठी में सौर ऊर्जा प्लांट बनाने का प्लान है।


महत्वपूर्ण तथ्य :

NTPC - National Thermal Power Corporation Ltd.

स्थापना - 7 November 1975

मुख्यालय - New Delhi, India

Chairman & MD - Gurdeep Singh

गुजरात

Capital(राजधानी) - Gandhinagar(गांधीनगर)

Governor(राज्यपाल) - Acharya Devvrat(आचार्य देवरत)

Chief minister(मुख्यमंत्री) - Vijay Rupani(विजय रुपाणी)


9. IIFA 2019 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) का अवार्ड किसे मिला है ?

A. सलमान खान

B. अक्षय कुमार

C. आयुष्मान खुराना

D. रणवीर सिंह


उत्तर:

International Indian Film Academy Awards (also known as the IIFA Awards)

Awarded for - Excellence in cinematic achievements for Bollywood

Presented by - International Indian Film Academy

First awarded - 2000

अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (IIFA) पुरस्कार 2019 के 20 वें संस्करण को 19 सितंबर 2019 को मुंबई में आयोजित किया गया |

2019 के IIFA पुरस्कार विजेताओं की सूची नीचे दी गई है:

बेस्ट फिल्म: राज़ी

बेस्ट स्टोरी: अँधाधुन के लिए पूजा लाधा सुरती और श्रीराम राघवन

सर्वश्रेष्ठ निर्देशन: अँधाधुन के लिए श्रीराम राघवन

सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन: अमाल मल्लिक, गुरु रंधावा, रोशाक कोहली, सौरभ-वैभव, यो यो हनी सिंह, सोनू के टीटू की स्वीटी के लिए ज़ैक नाइट

प्लेबैक सिंगर (पुरुष): ऐ वतन के लिए अरिजीत सिंह (राज़ी)

प्लेबैक सिंगर (महिला): हर्षदीप कौर, दिलबरो के लिए विभा सराफ (राज़ी)

सर्वश्रेष्ठ गीत: धड़क (धड़क) के लिए अमिताभ भट्टाचार्य

सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (पुरुष): संजू के लिए विक्की कौशल

सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (महिला): पद्मावत के लिए अदिति राव हैदरी

बेस्ट डेब्यू- पुरुष: बियॉन्ड द क्लाउड्स और धड़क के लिए ईशान खट्टर

बेस्ट डेब्यू- फीमेल: केदारनाथ के लिए सारा अली खान

एक अग्रणी भूमिका (पुरुष) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: पद्मावत के लिए रणवीर सिंह

एक अग्रणी भूमिका (महिला) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: र |ज़ी के लिए आलिया भट्ट


10. 21st सेंचुरी आइकोनिक मिला है ?

A. सलमान खान

B. अक्षय कुमार

C. आयुष्मान खुराना

D. सोनू निगम


उत्तर :

लोकप्रिय बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर सोनू निगम को लंदन में ब्रिटेन के वार्षिक 21वीं सदी के आइकन अवॉर्ड से नवाजा गया है। इस पुरस्कार समारोह में दुनिया भर से चुने गए सैकड़ों नामांकन में कई श्रेणियों के विजेताओं के बीच में सोनू निगम का नाम भी था।

निगम ने समारोह में अपने भाषण में कहा कि ‘इस पुरस्कार के लिए मुझे चुने जाने के लिए आपका आभारी हू। नामांकन 22 विभिन्न देशों से थे और यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है कि मुझे इस सम्मान के लिए चुना गया।’

21वीं सेंचुरी आइकन अवार्ड्स ब्रिटेन के भारतीय मूल के उद्यमी और स्क्वॉयर वाटरमेलन लिमिटेड के सह-संस्थापक तरुण गुलाटी और प्रीति राणा का विचार हैं।

 
 
 

Recent Posts

See All
TODAY'S CURRENT AFFAIR

1. अंतराष्ट्रीय शांति दिवस कब मनाया गया ? A. 20 सितम्बर B. 19 सितम्बर C. 18 सितम्बर D. 21 सितम्बर उत्तर: यह दिवस विश्व शांति, सौहार्द...

 
 
 
Today Current Affair Question

1.हाल ही में केरल के किस खाद्द पदार्थ को GI टैग दिया गया है? 1. तिरूर सुपारी 2. सिरसी सुपारी 3.मरयुर गुड़ 4. रसगुल्ला 2. भारतीय टीम के...

 
 
 
Welcome Note

HELLO FRIENDS, ON MISS HILL ACADEMY Today in the whole world what's going on we have to know that what happened in our city, state,...

 
 
 

Comments


Post: Blog2_Post

Subscribe Form

Thanks for submitting!

©2019 by MISS HILL ACADEMY. Proudly created with Wix.com

bottom of page